फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asked the price and took away the gold chain, a young man riding a bike

भाव पूछा और सोने की चेन ले उडे़ बाइक सवार युवक

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Asked the price and took away the gold chain, a young man riding a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार की दोपहर सराफा बाजार में एक व्यापारी से सोने की चेन लूट ली। व्यापारी ने शोर मचाते हुए बाइक सवार युवकों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करने का प्रयास कर रही है।
मोहल्ला खत्री गढ़ी के रहने वाले आशीष वर्मा की दुकान सर्राफा बाजार में सिंगारी मंदिर के पास है। कोतवाली में दी तहरीर में व्यापारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और सोने की चेन खरीदने की बात करने लगे। दोनों युवकों ने 8.5 ग्राम वजन और 51 हजार कीमत की एक सोने की चेन पसंद की। एक युवक ने गले में सोने की चेन डाल ली और कहा कि बिल बना दो, मां पैसे लेकर आ रही है। जैसे ही वह बिल बनाने लगा, तभी दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चेन लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने शोर मचाते हुए आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर सीओ युवराज सिंह, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी दुकान पर आए थे युवक
आशीष वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले भी दोनों युवक दुकान पर आए थे और एक सोने की चेन को पंसद करके चले गए थे। इसी चेन को खरीदने के लिए बृहस्पतिवार को आए थे। आशीष ने बताया कि वह चेन बिक गई, दूसरी चेन पंसद कर लो। इसी दौरान आरोपी युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी के मुताबिक, एक आरोपी खुद को बिजरौल गांव का रहने वाला बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताई नाराजगी
आशीष वर्मा के साथ दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर सराफा व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed