फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asha and ANM will go door to door to make awareness

आशा और एएनएम घर-घर जाकर परिवार नियोजन के लिए करेंगी जागरुक

Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asha and ANM will go door to door to make awareness
आशा और एएनएम घर-घर जाकर करेंगी जागरूक
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़े में लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधनों के लिए जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत 20 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दंपति संपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करेंगे और 21 से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय की थीम पर परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिले को 720 पुरुष और महिला नसबंदी का लक्ष्य मिला है। स्वास्थ्य विभाग की आशा और एएनएम लोगों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराएंगी। सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इलाज के लिए आने वाले लोगों को फार्मासिस्ट और चिकित्सक परिवार नियोजन के साधन के बारे में जागरूक कर साधन उपलब्ध कराएंगे। दंपती संपर्क अभियान के अंतर्गत आशा और एएनएम घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरुक करेंगी और सेवा दिवस के अंतर्गत लोगों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed