{"_id":"65663d9adbaed69fbd048444","slug":"as-the-cold-increased-due-to-drizzle-the-sun-was-not-visible-throughout-the-day-pollution-reduced-somewhat-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7572-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी तो सूरज दिनभर नहीं दिखा, प्रदूषण कुछ कम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी तो सूरज दिनभर नहीं दिखा, प्रदूषण कुछ कम हुआ
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार रात और मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आ गया है। जहां मंगलवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई और दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, वहीं इससे ठंड बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। बूंदाबांदी से प्रदूषण में भी कुछ कमी आई।
पिछले दो दिन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और यहां बार-बार बूंदाबांदी भी होती रही। जिससे मौसम में ठंडक हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम मे बदलाव आने से मंगलवार को लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि 24 घंटों में मौसम में बदलाव आया है। जिले में अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होगा और सर्दी बढ़ेगी। चार व पांच दिसंबर तक ठंड अधिक बढ़ेगी।
प्रदूषण कम होने के बाद भी एक्यूआई 271 रहा
यहां प्रदूषण पिछले कुछ दिनों से ज्यादा होने के कारण एक्यूआई 350 से पार चल रहा था। लेकिन मंगलवार को बूंदाबांदी होने के बाद प्रदूषण में कुछ कमी आई और उसके बाद एक्यूआई 271 पर पहुंचा। इसके बावजूद भी देश में प्रदूषण में बागपत 13वें स्थान पर रहा।