फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as the traffic month started, the rules were flouted

यातायात माह की शुरूआत होते ही उड़ी नियमों की धज्जियां

Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
As soon as the traffic month started, the rules were flouted
एक ओर एसपी लोगो को यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे थे तो दूसरी ओर बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यातायात माह के सोमवार से शुरू होते ही नियमों की धज्जियां उड़ी। सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत टीएसआई सुनम ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरुकता रैली की शुरूआत कराई। इस मौके पर एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ अनुज मिश्रा मौजूद रहे।

राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात माह का शुभारंभ कराने के बाद अधिकारियों के वहां से जाते ही टीएसआई तक मौजूद नहीं रह। किसी को यातायात के नियमों के लिए जागरूक तक नहीं किया गया। इसके साथ ही नगर के राष्ट्र वंदना चौक के अलावा नगर के मुख्य मार्गों पर लोगों ने पुलिस के सामने ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। पुलिस के सामने लोग बिना हेलमेट के घूमते नजर आए तो वाहनों पर तीन-तीन लोग घूमते रहे। इस तरह यातायात सप्ताह पहले ही दिन मजाक बनकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed