फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as the bow of Shiva broke, the pandal resonated with the cheers of Shri Ram.

शिव धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
As soon as the bow of Shiva broke, the pandal resonated with the cheers of Shri Ram.
अमीनगर सराय में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
शिव धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। कस्बे में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव में भगवान राम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान राम पर फूलों की वर्षा की गई और माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाली।
रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ सीता के स्वयंवर में जनकपुरी पहुंचते हैं। जहां राजा जनक शिव धनुष को तोड़ने वाले के साथ सीता का विवाह करने की घोषणा करते हैं। स्वयंवर में आए राजा और राजकुमार शिव धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं, मगर उसे हिला भी नहीं पाते। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम शिव धनुष को तोड़ देते है। धनुष के टूटते ही चारों ओर भगवान श्रीराम के जयकारे लगते हैं। धनुष टूटने पर भगवान परशुराम वहां पहुंचते हैं, जहां उनका श्रीराम और लक्ष्मण के साथ संवाद होता है। माता सीता भगवान श्रीराम के लगे में वरमाला डालती हैं।
विज्ञापन

रामलीला में कस्बे के हरिदत्त दशरथ और उनके पुत्र वरुण शर्मा श्री राम का पाठ कर रहे हैं। इस मौके पर यज्ञदत्त शर्मा, नवीन गुप्ता, हरिशंकर प्रजापति, जयपाल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed