फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as it became voluntary, one third of the crop insurance became

स्वैच्छिक होते ही एक तिहाई रह गया फसल बीमा

Thu, 31 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
As soon as it became voluntary, one third of the crop insurance became
2019-20 में 2167 और 2020-21 में 771 किसानों ने लिया फसल बीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को स्वैच्छिक कर दिया गया है। इस बार जिले में एक अप्रैल से अब तक सिर्फ 771 लोगों ने ही फसल बीमा के लिए आवेदन किया है, जबकि वर्ष 2019-20 में जिले के 2167 किसानों की फसल का बीमा किया गया था। फसल बीमा योजना स्वैच्छिक होने पर किसानों ने फसल का बीमा कराने में रुचि नहीं दिखाई है।
सरकार ने किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी। योजना के अंतर्गत पूर्व में किसान के खाते से स्वत: ही फसल बीमा की किस्त काट ली जाती थी। इस वर्ष सरकार ने योजना को स्वैच्छिक कर दिया था और फसल बीमा न लेने वाले किसानों को बैंक में लिखित में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। वित्त वर्ष 2020-21 में जिले में 771 किसानों ने फसल का बीमा कराया है, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में जिले में 2167 किसानों के बीमे किए गए थे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गत वर्ष जिले के 2167 किसानों की फसलों का बीमा किया गया था। फसल बीमा स्वैच्छिक होने पर जिले के 771 किसानों ने ही अपनी फसल का बीमा कराया है।
विज्ञापन

जिले में 52 में से 26 वाद मिले सही
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के 52 किसानों ने बीमा योजना का लाभ लेने के लिए दावे किए थे। जांच के दौरान 26 दावे सही पाए गए थे। बीमा कंपनी ने जिले के 26 किसानों को उनकी फसल के नुकसान के मुआवजे का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग फसल के लिए अलग-अलग है प्रीमियम
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक फसल के लिए बीमा प्रीमियम अलग-अलग निर्धारित है। गेहूं की फसल के एक हजार रुपये, सरसों के लिए 764 रुपये, धान की फसल के लिए 1600 रुपये व आम की फसल के लिए 3500 रुपये प्रति हेक्टेअर के हिसाब से प्रीमियम निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed