{"_id":"67c20633d109ca048607fdc5","slug":"arya-samaj-performed-yagya-in-tractor-trolley-and-took-out-a-procession-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127222-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आर्य समाज ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में यज्ञ कर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आर्य समाज ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में यज्ञ कर निकाली शोभायात्रा
Sat, 01 Mar 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में यज्ञ कर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
दाहा। निरपुड़ा गांव में शुक्रवार को महिला आर्य समाज के द्वारा दो दिवसीय महिला सम्मेलन की शुरूआत की गई। जिसमें वेद प्रचार रथ के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में यज्ञ कर शोभायात्रा निकाली। साथ ही लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया।
शोभायात्रा का शुभारंभ जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में दयानंद कन्या विद्यालय की छात्राओं ने शराब छोड़ने, समाज सेवा करने का आह्वान किया। रवि शास्त्री ने कहा कि मनुष्य की इच्छा कभी समाप्त नहीं होगी, क्योंकि जितना मनुष्य को मिलता है वह उससे अधिक प्राप्त करना चाहता है।
महिला आर्य समाज की अध्यक्ष सविता आर्या ने बताया कि दो दिवसीय महिला सम्मेलन भजन एवं उपदेशों के साथ संचालित होगा। इस मौके पर स्वामी शिवानंद सरस्वती, आचार्य धर्मवीर आर्य, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकर, विजय सिंह, अमरपाल, जितेंद्र, राजेंद्र, यशवीर राणा, विनोद, पप्पू, सोमपाल मौजूद रहे।