फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arresting by Anganwadi, Nokjhok

आंगनबाड़ियों ने दी गिरफ्तारी, नोकझोंक

Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Arresting  by Anganwadi, Nokjhok
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी दी। एसडीएम ने मौके पर ही जमानत दे दी। इस दौरान अफसरों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ का समर्थन किया। उनकी भी एसडीएम के साथ नोकझोंक हुई। आंगनबाड़ी संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय बढ़ाने, रिक्त पदों को भरने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 58 दिनों से आंगनबाड़ी संघ हड़ताल पर है। पहले वजन दिवस और फिर चुनाव का बहिष्कार किया। बुधवार को आंगनबाड़ी कलक्ट्रेट में एकत्र हुई।
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। अफसरों के साथ आंगनबाड़ियां भिड़ गई। उनकी जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के चलते पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इसके बाद एसडीएम विवेक कुमार यादव मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ियों को समर्थन दिया। आंगनबाड़ी संघ की पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने उन्हें मौके पर ही जमानत दें। 

इसमें मंडलाध्यक्ष सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, रचना, बबिता, सीमा, सोनी, रामवती, शर्मिष्ठा, दांगी, पुष्पा त्यागी, शकुंतला, राजकुमारी, उषा देवी, कमलेश, राकेश, पुष्पा त्यागी, सुनीता देवी, मंजू, सुदेश, प्रमिला, राज कुमारी, छमा रानी औनर मुनेश मौजूद रही।


जीप में बैठने की बात कहते ही हंगामा
बागपत। आंगनबाड़ियां मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देने के लिए पहुंची। गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने जीप में बैठने के लिए कहा तो नोकझोंक हो गई। सभी इकट्ठा होकर जीप में बैठने लगी। एसडीएम ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed