फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army recruitment in Baghpat did not happen because of DM and SP: MP

डीएम और एसपी की वजह से नहीं हुई बागपत में सेना भर्ती : सांसद

Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment in Baghpat did not happen because of DM and SP: MP
सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात, डीएम व एसपी ने खड़े कर दिए हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने सेना भर्ती बागपत में नहीं होने के कारण डीएम और एसपी को निशाने पर लिया है। सांसद ने कहा कि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय की वजह से बागपत में सेना भर्ती नहीं हो सकी और यहां के युवाओं को भर्ती का लाभ नहीं मिल सका।
भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि बागपत के जनता वैदिक डिग्री काॅलेज के मैदान पर सेना की भर्ती होना तय हो गई थी। वहां पहले भी एक बार वह भर्ती करा चुके हैं। अपने जिले में होने वाली भर्ती में युवाओं का मनोबल बढ़ जाता है। इसलिए ही इस बार भी अपने यहां भर्ती का सेंटर लेकर आए जो बड़ी मुश्किल से मिलता है। लेकिन यह बड़े दुर्भाग्य की बात कि डीएम और एसपी व्यवस्थाएं नहीं कर पाए और यह लिखकर भेज दिया कि यहां पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सकते हैं। इस तरह से भर्ती के मामले को लेकर सांसद और अधिकारियों के बीच मामला खिंचता दिख रहा है।
विज्ञापन

पशुओं को वैक्सीन लगाने में फर्जीवाड़े का आरोप
सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने पशुओं को खुरपका व मुंहपका की वैक्सीन लगाने में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से की गई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने में हमेशा पांच-दस प्रतिशत तक खराब हो जाती है। लेकिन यहां अधिकारियों ने कागजों में जितनी वैक्सीन मिली थी, उतने ही पशुओं को लगी हुई दिखा दी। जिसका गांवों में पता कराया गया तो पता चला कि किसी के पशुओं को वैक्सीन लगाई ही नहीं गई है। उन्होंने अधिकारियों पर वैक्सीन बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत नहीं आएंगे और मैं भी नहीं जाऊंगा
सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने जयंत चौधरी के एनडीए में आने की चर्चाओं को लेकर कहा कि जयंत नहीं आएंगे और मैं भी नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता है और पार्टी ही सबकुछ तय करती है। उन्होंने इंडिया को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा और भानूमति ने कुनबा जोड़ा। यह इंडिया वही भानूमति का कुनबा है जो कभी कामयाब नहीं हो सकता है।

हमने केवल बागपत का दिया था प्रस्ताव
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सेना भर्ती के लिए हमने इंकार नहीं किया था। हमारी तरफ से यह कहा गया था कि यहां 13 जिलों की भर्ती न करके केवल बागपत के युवाओं की भर्ती कराई जाए। लेकिन इस प्रस्ताव को नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed