फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army Day: In this district of UP, more than 10 thousand soldiers are protecting the borders

सेना दिवस पर विशेष : यूपी के इस जिले से 10 हजार से ज्यादा जवान कर रहे सरहदों की हिफाजत, युवाओं में कूट कूटकर भरा है देश सेवा का जज्बा

Sun, 16 Jan 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

यूपी के बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर बावली, मलकपुर, जौहड़ी, गुराना, ढ़िकाना, जौनमाना, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, बड़ौली सहित जनपद के अलग-अलग गांवों से बहुत से युवा टोलियों के रूप में सुबह-शाम सेना में भर्ती की तैयारियों में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
Army Day: In this district of UP, more than 10 thousand soldiers are protecting the borders
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत  के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। जहां वर्तमान में सैकड़ो युवा सरहद पर तैनात होकर देश की हिफाजत कर रहे हैं, वहीं बहुत से युवा सेना में जाने का सपना संजो दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। 

विज्ञापन


देश की रक्षा के लिए दे देगें प्राण की आहुति 
सेना के जवान बदरखा गांव निवासी परमजीत सिंह का कहना है कि देश की आन, बान और शान को लेकर प्राणों का बलिदान करने से भी पीछे नहीं हटेगें।
बड़ौत के रहने वाले सेना के जवान शुभम तोमर का कहना है कि बचपन से ही सेना ज्वाइन करने का सपना था, इसलिए आर्मी चुनी। मुझे खुद पर गौरव है कि मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला।
विज्ञापन

मलकपुर गांव निवासी सोनी तोमर व हर्षित तोमर भी सेना में हैं। दोनों का कहना है कि हमे अपने देश व सेना पर गर्व है। जनता भी सेना का सम्मान करती है। इसलिए पुलिस व अन्य नौकरियों में जाने की बजाएं सेना में जाना चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना मेें जाने के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे सैकड़ो युवा 
जनपद से सेना में इस समय लगभग 10 हजार से अधिक लोग है। जबकि सैकड़ो युवा इस समय भी सेना में जाने के लिए सुबह-शाम सड़कों के किनारे दौड़ लगाते हुए देखे जा सकते हैं। खेल मैदान में भी पसीना बहाकर युवा खुद को सेना में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं।


वार्मअप, पुशअप, लंबी कूद, बीम कर रहे अभ्यास
जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर बावली, मलकपुर, जौहड़ी, गुराना, ढ़िकाना, जौनमाना, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, बड़ौली सहित जनपद के अलग-अलग गांवों से बहुत से युवा टोलियों के रूप में सुबह-शाम सेना में भर्ती की तैयारियों में लगे रहते है। कोच उपेन्द्र तोमर ने बताया कि सर्दी हो या गर्मी, सभी युवा कई घंटे तक सड़कों पर कई किमी की दौड़ लगाने के साथ ही  वार्म अप, पुश अप, लंबी कूद, बीम निकालने और दौड़ने का अभ्यास कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed