फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   archery

तीरंदाज बेटी को पलकों पर बैठाया

Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
archery
तीरंदाज बेटी को पलकों पर बैठाया
विज्ञापन

बागपत। तीरंदाजी में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता तनु चौहान का गौरीपुर गांव स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में स्वागत किया। ग्रामीणों ने तीरंदाज की उपलब्धि पर बधाई दी और आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया। एसपीसी कॉलेज में पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने उन्हें पुरस्कृत किया।
कोच सचिन वेदवान ने बताया कि भुवनेश्वर उड़ीसा में केआईआईटी ने विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कराई। इसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंध सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से छात्रा तनु ने भाग लिया। उसने इंडियन राउंड के रैकिंग में कांस्य पदक और इंडिविजुवल फाइट में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को गौरीपुर जवाहरनगर गांव स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में तीरंदाज का स्वागत किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया। गांव में खुली जीप में बैठाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति श्यौचंद, पंडित राजकुमार, रितिका वेदवान, हितैष, अभिषेक, मनोज चौहान, रामनिवास, सावंत, भूरा आदि रहे।
विज्ञापन

छात्र को किया पुरस्कृत
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में छात्र लक्ष्य कुशवाह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र ने सीबीएसई परीक्षा में मेरिट प्रमाणपत्र प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रबंधक जयचंद दरोगा, निदेशक महक सिंह हुड्डा, प्रधानाचार्य पृथ्वीराज श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इसमें अबध कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद धामा, शिवानी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed