{"_id":"683619c382f374ad1d0eb671","slug":"applications-of-2719-farmers-cancelled-deprived-of-samman-nidhi-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-132141-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 2719 किसानों के आवेदन निरस्त, सम्मान निधि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 2719 किसानों के आवेदन निरस्त, सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन
कृषि की खबर से संबंधित फोटो। कार्यालय उप कृषि निदेशक बागपत
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बागपत के 2719 किसानों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। कृषि निदेशालय के आदेश पर इन किसानों की जांच होगी। पात्र मिलने वाले किसानों की फर्द अपलोड कराकर सम्मान निधि दिलाई जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से प्रत्येक पात्र किसान को साल में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते है। बागपत के 2719 किसानों ने सम्मान निधि के लिए आवेदन किए थे, लेकिन इन किसानों के आवेदन निरस्त हो गए। किसी ने आवेदन के साथ पोर्टल पर जमीन की फर्द अपलोड नहीं कराई तो कुछ ने फर्द की खराब फोटो अपलोड करा दी। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त होने पर कृषि निदेशालय ने संज्ञान लेकर प्रत्येक किसान की जांच का आदेश दिया। पात्र मिलने वाले किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाएगा।
-- -- -- -- -
किसानों के आवेदन निरस्त
ब्लॉक किसान
बड़ौत 773
बिनौली 750
छपरौली 578
खेकड़ा 223
पिलाना 208
खेकड़ा 183
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-जमीन की फर्द अपलोड नहीं कराने समेत कई कमियों के कारण किसानों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। अब इनकी जांच कराई जा रही है। पात्र मिलने वाले किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। बाल गोविंद यादव, कृषि उप निदेशक