फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Application started for free admission in private schools

निजी विद्यालयों में नि:शुल्क दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Application started for free admission in private schools
ऑनलाइन करना होगा आवेदन, लॉटरी सिस्टम से होगा विद्यालयों का आवंटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क दाखिले के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गए है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। विद्यालयों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। पहले चरण में दो से 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का कक्षा एक से आठवीं तक निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीट आरक्षित करने का प्रावधान है। ऐसे बच्चों की फीस स्कूल प्रबंधक को शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में शासन से उपलब्ध कराई जाती है और कॉपी-किताब की धनराशि अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाती है। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। शासन ने निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद ऐसे मिलेगा प्रवेश
बागपत। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दो से 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 26 से 28 मार्च तक बीएसए आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लॉक करेंगे और 30 मार्च तक लॉटरी के माध्यम से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। पांच अप्रैल तक विद्यालयों में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed