फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Application for CBSE compartment exam till 30th July

सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 30 जुलाई तक आवेदन

Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Application for CBSE compartment exam till 30th July
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 30 जुलाई तक आवेदन
विज्ञापन

बागपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कंपार्टमेंट के लिए छात्र-छात्राएं 30 जुलाई तक300 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकते है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूलों को कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का ब्यौरा वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए है। 23 अगस्त को कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-टू की परीक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल बोर्ड की वेबसाइट नहीं चल रही है, इस बारे में बोर्ड में संपर्क किया था। वेबसाइट न चलने के कारण कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed