{"_id":"6838adfad73d66465103912d","slug":"application-filed-to-bring-the-accused-of-sirsali-pradhans-murder-on-b-warrant-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132282-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिरसली प्रधान के हत्यारोपी को बी वारंट पर लाने के लिए अर्जी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिरसली प्रधान के हत्यारोपी को बी वारंट पर लाने के लिए अर्जी दाखिल
Fri, 30 May 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 30 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर आयुष को बी वारंट पर लाने के लिए बिनौली पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हरिद्वार जेल से लाकर हिस्ट्रीशीटर आयुष को बागपत न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, हिस्ट्रीशीटर के साथी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी।
सिरसली गांव में चुनाव लड़ने से रोकने के लिए 14 मई की शाम टेंपो स्टैंड के पास बैठकर ताश खेल रहे प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हिस्ट्रीशीटर आयुष ने अपने साथी बिजनौर निवासी नवनील के साथ मिलकर पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे विनीत भी घायल हो गया था।
इसमें मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर आरोपी निर्भय सिंह समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर आयुष तमंचा बरामदगी के मुकदमे में न्यायालय में पेश होकर अपराध स्वीकार कर लिया, इस पर न्यायाधीश ने आयुष को छह माह की सजा सुना दी। उधर, पुलिस ने प्रधान की हत्या के मुकदमे में हरिद्वार जेल में बंद आयुष को बी वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी गई है, न्यायालय से अनुमति मिलने पर हिस्ट्रीशीटर को बी वारंट पर लाया जाएगा।