फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Appeal to businessmen to unite and increase business

व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापार बढ़ाने की अपील

Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Appeal to businessmen to unite and increase business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। श्री श्वेताम्बर जैन स्थानकवासी जैन धर्मशाला में शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें व्यापारी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही एक दूसरे का सहयोग कर व्यापार बढ़ाने की अपील की।

शुभारंभ संस्थापक मास्टर सुधीर कांत शर्मा, नवीन जैन, अनुज जैन, लोकेश वत्स, अंकुर जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश सचिव पंडित लोकेश वत्स ने व्यापारियों को एकजुट होने, शहर को स्वच्छ रखने, अतिक्रमण न करने, व्यापारियों एवं जनहित में लागू नीतियों को अपनाने और एक दूसरे का सहयोग कर व्यापार बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर संगठन का विस्तार किया गया। विनोद उपाध्याय बड़ौत को जिला अध्यक्ष बागपत, अंकुर जैन को जिला महामंत्री, मुकेश कुमार शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, ललित जैन को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी प्रदेश महामंत्री, अशोक भारती पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल वर्मा पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सिंघल मेरठ मंडल अध्यक्ष, बालकिशन गुप्ता जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, संजय प्रधान जिला अध्यक्ष मेरठ, सुनील जैन मेरठ विधानसभा अध्यक्ष, मंगू प्रधान सरधना विधानसभा अध्यक्ष, प्रदुमन जैन अध्यक्ष दौराला, विपिन चंद गुप्ता , आशुतोष पाठक, देवेंद्र गुप्ता, अतुल जैन, अनुज जैन सभासद, नगेंद्र सभासद, रिजवान अमन, चमन लाल, डॉ. रणवीर, सचिन जैन, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed