{"_id":"65f0cfabaf729f8c550246c4","slug":"apart-from-the-district-hospital-tb-testing-will-be-done-at-four-chcs-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110828-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल के अलावा चार सीएचसी पर टीबी की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल के अलावा चार सीएचसी पर टीबी की जांच होगी
विज्ञापन
बागपत। जिले में टीबी के मरीजों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अब जिला अस्पताल के अलावा चार सीएचसी पर टीबी की जांच की सुविधा शुरू कराई गई है। जिले में एक जनवरी से दस मार्च तक 394 टीबी के मरीज मिले हैं।
जिले में अब तक जिला अस्पताल के अलावा बड़ौत और बिनौली सीएचसी में टीबी की जांच की सुविधा थी। दूर-दराज के मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से डौला और छपरौली सीएचसी पर भी टीबी की जांच शुरू कराई गई है। जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी पर टीबी की जांच के लिए सीबीनेट मशीन लगवाई गई है। मशीन से दो घंटे में टीबी की जांच की सुविधा मिलती है।
-- --
1500 मरीजों का चल रहा इलाज
जिले में 1500 टीबी के मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 394 मरीज एक जनवरी से 10 मार्च तक मिले हैं। वर्ष 2023 में जिले में टीबी के 3300 मरीज थे, इनमें से 1800 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 38 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन
जिले में अब जिला अस्पताल के अलावा चार सीएचसी पर टीबी की जांच की सुविधा मिल रही है। पहले बिनौली और बड़ौत सीएचसी में ही टीबी की जांच की सुविधा थी। विभाग की ओर से डौला और छपरौली सीएचसी पर भी टीबी की जांच की सुविधा मिलेगी। - डॉ यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी