{"_id":"610adabf8ebc3e88c93debfe","slug":"anushka-of-st-rv-convent-school-stood-third-in-the-district-baraut-news-mrt5504843142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई इंटरमीडिएट का रूका हुआ रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई इंटरमीडिएट का रूका हुआ रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट का रुका रिजल्ट घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई का 12वीं का रुका रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 98.8 फीसदी अंक पाकर सेंट आरवी कांवेंट स्कूल की छात्रा अनुष्का ने जनपद में तीसरा स्थान पाया है। इसके अतिरिक्त जौहर स्कूल के स्पर्श जैन ने 98.4 फीसदी अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
सेंट आरवी कांवेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा, प्रधानाचार्या पंकज शर्मा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। चारू जैन ने बताया कि बताया कि सभी 280 बच्चों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने 98.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। समीहा जैन ने 98.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय व आरती ने 97.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इनके अतिरिक्त अर्जुन प्रताप ने 97.4 प्रतिशत व प्रियांशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
स्पर्श जैन ने किया स्कूल टॉप
जौहर पब्लिक स्कूल के स्पर्श जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्पर्श जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। वहीं, चिराग चौहान ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, परम तोमर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
ग्रोवैल स्कूल का रिजल्ट रहा बंपर
ग्रोवैल स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि कक्षा 10 में 35 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, कक्षा 12 में 30 विधार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। बताया कि हाईस्कूल की यशस्वी जैन ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, प्राची तोमर 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिधि जैन तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां आशा, वैभव, ज्योति, अमन समेहत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।