फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anuj was killed in the assassination of the head of the tank tube

ट्यूबवेल की हौज में सिर मारकर की थी अनुज की हत्या 

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anuj was killed in the assassination of the head of the tank tube
जांच - फोटो : demopic
बागपत के छपरौली कस्बे के दुकानदार अनुज की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि शराब पीकर गाली-गलौज होने पर ही आरोपियों ने अनुज का सिर ट्यूबवेल की हौज में मार-मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश वशिष्ट का कहना है कि छपरौली कस्बे में मोबाइल की दुकान करने वाले युुवक अनुज की हत्या के मामले में आरोपी अमित को उसकी ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त अनुज और नीरज उर्फ बिल्डर के साथ 26 दिसंबर को वह अपनी ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पी रहा था। नशे की हालत में उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अनुज ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर नीरज उर्फ बिल्डर ने ट्यूबवेल की हौज में सिर मार-मारकर अनुज की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को लेकर यमुना नदी में डाल आए थे। एसएचओ का कहना है कि आरोपी अमित को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी नीरज को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


निनाना में दंपति पर जानलेवा हमला, घायल
बागपत। फैजपुर-निनाना गांव निवासी चौधरी राजपाल और उनकी पत्नी कुसुम पर परिवार के लोगों ने जमीन के  विवाद में हमला कर दिया। उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे दोनों घायल हो गए। उनका सीएचसी पर उपचार कराया गया। बाद में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति से मारपीट 
बागपत। मेरठ से बागपत की ओर आ रहे बाइक सवार दंपति की कार सवार लोगों ने पिटाई कर दी। दोनों पक्ष के लोग अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी उनका काफी विवाद हुआ। आरोपी युवक, दंपति से मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पीड़ित दंपति हरियाणा का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed