फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anubhooti Bhushan Mata's initiation day was celebrated with great pomp

Baghpat News: अनुभूति भूषण माता का दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anubhooti Bhushan Mata's initiation day was celebrated with great pomp
बड़ागांव के भक्तांबर तीर्थ में विद्यासागर महाराज की पूूजा करतेे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु - फोटो : ओमप्रकाश का फाइल फोटो
खेकड़ा। बड़ागांव के भक्तांबर तीर्थ जैन मंदिर में रविवार को आर्यिका अनुभूति भूषण माता का दीक्षा दिवस समारोह एवं भक्तांबर तीर्थ का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने माता को शास्त्र भेंट, वस्त्र भेंट, पीछी भेंट की। मंगलाचरण, 48 यंत्रो का विमोचन और संत निवासी का शुभारंभ किया गया। वहां श्रद्धालुओं ने विद्यासागर महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा की। अनुभूति भूषण माता ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान पार्श्वनाथ के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती हैं।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन भगवान पार्श्वनाथ की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर वैशाली जैन, मिथलेश जैन, नीलम जैन, निधि जैन, श्रेया जैन, अभय जैन, प्रेरित जैन, कंवरसैन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed