फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anticipatory bail of two including brother of land mafia canceled in honeytrap case

Baghpat News: हनीट्रैप प्रकरण में भू-माफिया के भाई समेत दो की अग्रिम जमानत निरस्त

Tue, 24 Oct 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail of two including brother of land mafia canceled in honeytrap case
बागपत। बरवाला गांव के किसान नेता को हनीट्रैप में फंसाने के मामले में भू माफिया यशपाल बरवाला के भाई और एक महिला की अग्रिम जमानत याचिका पर न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसे पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने खारिज कर दी।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने किसान नेता मुनेश बरवाला पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद किसान नेता ने एसपी से साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर पुलिस ने जांच की तो मामला हनीट्रैप का निकला। इसमें भू माफिया यशपाल तोमर के इशारों पर किसान नेता को फंसाने का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने भू माफिया यशपाल के भाई विपिन तोमर, अनीस निवासी कुर्डी, मुस्तफा निवासी असारा, महिला सोनी और रूबी को आरोपी बनाया। इसके बाद मुस्तफा और अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी विपिन तोमर और रूबी की तरफ से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर कराई, जिस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed