{"_id":"6037df0d8ebc3ee938322890","slug":"anti-social-elements-set-fire-to-the-shop-baraut-news-mrt527084722","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने दुकान में लगाई आग
विज्ञापन
- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। टयौढ़ी गांव में शिव मंदिर के पास एक दुकान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित दुकानदार व ग्रामीणों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टयौढी निवासी प्रवीण की गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शिव मंदिर के पास नीलकंठ कॉपी कैफे नाम से दुकान है। जिसमें बुधवार रात्रि असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। हालांकि इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा 35 हजार का सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राहुल शर्मा, अंकित, सुनील, प्रमोद, प्रभात आदि मौजूद रहे।