फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   anshu block parmukh selected

अंशु छपरौली की ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित

Sat, 20 Jul 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
anshu block parmukh selected
अंशु छपरौली की ब्लॉक प्रमुख घोषित
विज्ञापन

छपरौली। ब्लॉक प्रमुख छपरौली के उपचुनाव में हलालपुर गांव निवासी अंशु पत्नी बृजपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। सुबह 11 बजे शुरू हो गया था जो तीन बजे तक चला। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया था।

छपरौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशा देवी के प्रमाणपत्र फर्जी मिलने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख का पद खाली था। प्रशासन ने उप चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराया। शुक्रवार को मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला की देखरेख में चुनाव 11 बजे शुरू हो गया था। इसमें बीडीसी सदस्यों वोट डाली गई। तीन बजे चुनाव समाप्त हो गया। उसके बाद मतगणना कराई गई। इसमें अंशु पत्नी बृजपाल सिंह 11 वोटों से विजयी रही। उन्हें 37 वोट मिले थे। उनकी प्रतिद्वंदी शीतलो पत्नी चरण सिंह को 26 वोट मिले। मतदान के दौरान पांच बीडीसी सदस्यों की वोटों का रद्द किया गया। इसके अलावा तीन वोटर वोट डालने नहीं आए। जीत के बाद डीएम शकुंतला गौतम और एसपी शैलेश कुमार पांडेय जीत का प्रमाण पत्र दिया। चुनाव के समय पुलिस बल तैनात रहा। सीओ अनुज चौधरी, एसओ चितवन कुमार, प्रभारी बीडीओ कृष्णपाल मान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed