फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anshika was cremated in a hot environment

गमगीन माहौल में हुआ अंशिका का अंतिम संस्कार

Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anshika was cremated in a hot environment
गमगीन माहौल में अंशिका का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बिनौली। बरेली में पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगा रही अंशिका की मौत के बाद फजलपुर गांव में मातम का माहौल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में अंशिका का अंतिम संस्कार किया गया। गमजदा परिजनों को सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा।
अंशिका के शव को देर रात बरेली पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी उसके गांव फजलपुर लेकर पहुंचे। गुरुवार की सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसके छोटे भाई मुकुल ने शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव के लोगो के आंखों में आंसू भर आए। पिता रामबीर, मां डोली भाई हिमांशु, मुकुल सहित परिजनों का रो रोकर बुरा था। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व ही उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड दिए गए थे। उन्हें करीब 400 किलोमीटर दूर भर्ती के लिए जाना पड़ा। जिससे उसे परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार का कोई भी विधायक या अन्य प्रतिनिधि परिजनों को सांत्वना देने के लिए नही पहुंचा है।
विज्ञापन

रालोद नेता सांत्वना देने पहुचे
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, अश्वनी तोमर, रामकुमार चैयरमेन, ओमवीर ढाका, सचिन राणा, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, राजू तोमर सिरसली, जितेंद्र कंडेरा आदि रालोद नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर फजलपुर गांव पहुंचे। उन्होंने अंशिका के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष गठीना ने कहा कि परिवार को बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश सरकार को अंशिका के भाई को नौकरी देनी चाहिए और आर्थिक मदद भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed