फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another corona infected found in the district

जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला

Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Another corona infected found in the district
जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन

1516 लोगों की जांच की गई
बागपत। जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं दो मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब संक्रमितों की संख्या 2351 हो गई है और दस केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि 1516 लोगों की जांच कराई गई। इनमें खेकड़ा के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बाजारों और बसों में उड़ रही नियमों की धज्जियां
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों और बसों में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बसें भी खचाखच भरकर चल रही हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत कहना है कि लोग हर हाल में गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2590 ने लगवाया टीका
जिले में शुक्रवार को 32 सत्रों में 2590 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। 1410 लोग टीकाकरण कराने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि 45 से 60 वर्ष आयु के 692 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1774 लोगों के अलावा 48 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरा और 23 ने पहला टीका लगवाया। दो स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरा व नौ ने पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed