{"_id":"68d6e7f72608d3b6a608a6a6","slug":"another-accused-arrested-in-the-kidnapping-case-of-company-owner-and-manager-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139155-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कंपनी मालिक और मैनेजर के अपहरण के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कंपनी मालिक और मैनेजर के अपहरण के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत के रहने वाले नोएडा की कंपनी के मालिक नूर मोहम्मद और मैनेजर सावेज के अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक ओर आरोपी शिवम निवासी अनंतबाड़ा खतौली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
बड़ौत की छपरौली चुंगी पर रहने वाले नूर मोहम्मद की नोएडा के सेक्टर 90 में एमसीएस कंसलटेंसी कंपनी है। इनका रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन होता है। 28 फरवरी की शाम वह कंपनी के मैनेजर सावेज के साथ सेक्टर 143 स्थित फ्लैट के लिए निकले थे, तभी दोनों का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने कंपनी मालिक के भाई बिलाल को फोन करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने शिवम निवासी लिलोनखेड़ी, रजत निवासी गोगढ़ पिंडौरा जिला शामली, प्रद्युम निवासी बिटावदा और विजय निवासी बरवाला जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर नूर मोहम्मद व सावेज को मुक्त कराया था।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवम पकड़ से बाहर चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।