{"_id":"692c8fae29e094ef1401d0f4","slug":"annapurna-stores-to-be-built-in-53-villages-budget-of-rs-228-crore-received-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142728-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 53 गांवों में बनेंगे अन्नपूर्णा स्टोर, 2.28 करोड़ रुपये का बजट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 53 गांवों में बनेंगे अन्नपूर्णा स्टोर, 2.28 करोड़ रुपये का बजट मिला
विज्ञापन
अन्नपूर्णा स्टोर की खबर से संबंधित फोटो। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय बागपत
- फोटो : बाजार में शंकरकंद खरीदती महिला।
- अधिकारियों ने गांवों के चयन की प्रक्रिया शुरू की, एक ब्लॉक में आठ तो अन्य में नौ-नौ अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 53 गांवों में जिला पूर्ति विभाग की तरफ से अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 2.28 करोड़ रुपये बजट भी जारी कर दिया गया है। बजट आवंटित होने के बाद अफसरों ने गांवों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में कई गांव ऐसे है, जहां के ग्रामीणों हर महीने राशन लेने के लिए कई किलोमीटर दूर चलकर जाना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए पहले जिले के छह गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया गया। वहां पर राशन वितरण से लेकर राशन रखने के लिए गोदाम की व्यवस्था कराई गई है। अब शासन ने जिले के 53 गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराने को मंजूरी दे दी गई है। इसमें एक दुकान पर 8.50 लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा। शासन ने 53 अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराने के लिए 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को राशन लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
-- वर्जन-जिले के एक ब्लाॅक में आठ और बाकी में नौ-नौ अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। सबसे ज्यादा प्राथमिकता उन गांवों को दी गई है, जहां के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों का चयन किया जा रहा है। अफसरों से अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी