फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ankur Dhama had to push Guide

अंकुर धामा के गाइड को दिया था धक्का

Tue, 13 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ankur Dhama had to push Guide
ब्राजील रियो डी जेनेरियो में खेकड़ा के अंकुर धामा के साथ गाइड विपिन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागपत।  ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में 15 सौ मीटर हीट्स से बाहर हुए भारतीय एथलीट अंकुर धामा के गाइड विपिन को धक्का दिया था। वीडियो से सच खुला तो पैरा ओलंपिक कमेटी ने तीन घंटे बाद इस पर आपत्ति दाखिल की, लेकिन सोमवार की रात में सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। आयोजक कमेटी ने कहा आपत्ति केवल 30 मिनट बाद ही दर्ज कराई जानी चाहिए थी।

खेकड़ा का दिलेर एथलीट अंकुर धामा बदकिस्मती से रियो पेरा ओलंपिक से बाहर हो गया। असलियत में रविवार की रात में हीट्स के दौरान उसका गाइड विपिन को तुर्की के एथलीट ने धक्का दिया था, जिस कारण वह गिर गया और अंकुर दौड़ में पिछड़ गया। इसका खुलासा रविवार की रात में दौड़          के करीब तीन घंटे बाद वीडियो देखने  के बाद हुआ। इंडियन पैरा ओलंपिक कमेटी की ओर से आयोजन कमेटी        के सामने आपत्ति दाखिल की।
विज्ञापन


विपिन कुमार का कहना था कि जब वह दौड़ रहे थे तो उन्हें धक्का दिया, इस कारण वह लड़खड़ाकर गिर गया और अंकुर धामा पिछड़ गया। सोमवार की रात में करीब नौ बजे ब्राजील में इस मामले की सुनवाई हुई। अंकुर धामा के भाई गौरव धामा ने बताया ओलंपिक की आयोजन समिति ने आपत्ति को खारिज कर दिया है। कारण देरी से अपील दाखिल करना बताया। नियम है कि इस तरह के मामले में आधे घंटे बाद आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। वहीं गौरव धामा, एथलीट अंकुर धामा का भाई ने बताया कि अंकुर ने कोई कमी बाकी नहीं रखी। यह हमारे लिए एक दुर्घटना की तरह ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed