फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anju Devi became the acting head of Harchandpur

Baghpat News: हरचंदपुर की कार्यवाहक प्रधान बनीं अंजू देवी

Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anju Devi became the acting head of Harchandpur
बागपत। हरचंदपुर गांव की अंजू देवी प्रधान बन गईं हैं, उन्होंने पांच मत से चुनाव जीता। प्रधान सोहनबीरी का बीमारी के कारण निधन होने पर वहां चुनाव कराया गया। अब अंजू देवी को कार्यवाहक प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव की प्रधान सोहनबीरी का चार सितंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। तभी से गांव में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था और गांव के विकास कार्य बाधित हो रहे थे। गांव में विकास कराने के लिए सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान बनाने की मांग की थी। गांव में कार्य बाधित न हो इसके लिए 13 सदस्यों की बैठक बुलाई गई। वहां कार्यवाहक प्रधान के लिए अंजू देवी व राधा ने अपना नाम प्रस्तावित किया। फिर दोनों के नाम की पर्ची डाली गई, जिसमें अंजू देवी को नौ तो राधा को चार वोट मिली। अंजू देवी ने पांच वोट से जीत हासिल की। प्रभारी डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर अंजू देवी को कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है और उनकी देखरेख में गांव में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed