{"_id":"66205cc68be3f960d70314d4","slug":"animals-lying-sick-in-cowshed-on-delhi-saharanpur-highway-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108905-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गोशाला में बीमार पड़े पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गोशाला में बीमार पड़े पशु
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गोशाला में अचानक कई बछड़े व गोवंश बीमार पड़ गए। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बताया जा रहा है कि हरा चारा न मिलने की वजह व अन्य कारणों से गोवंश बीमार हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बनी गोशाला में सैकड़ों गोवंश और छोटे-छोटे बछड़े हैं। मंगलवार देर शाम पशु चिकित्साधिकारी डाॅॅ. आरसी यादव को सूचना मिली कि कई गोवंश व बछड़े बीमार हो गए है। उन्होंने पशु पालन विभाग की टीम मौके पर भेजी। जांच के दौरान कुछ गोवंश की हालत बहुत दयनीय बताई जा रही है। उनका इलाज कराया जा रहा है। बुधवार को भी पशु चिकित्सकों की टीम गोशाला पहुंंची। बताया जा रहा है कि हरा-चारा नहीं मिलने से पशु बीमार हुए थे। हालांकि नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि हरे चारे की कोई कमी नहीं है।
गोशाला में हरे-चार के पूरी व्यवस्था है। बीमार होने का कारण भूख नहीं बल्कि कुछ और हो सकता है। पशु चिकित्सकों से इस संबंध में लगातार बातचीत की जा रही है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। - मनोज रस्तोगी ईओ नगरपालिका बड़ौत।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। फिलहाल बीमार पशुओं का इलाज कराया जा रहा है। डॉ. आरसी यादव, पशु चिकित्साधिकारी, बड़ौत।