{"_id":"675709a16be90564360fa6c1","slug":"animals-kept-in-rataul-gaushala-are-ill-video-goes-viral-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-123025-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रटौल गोशाला में संरक्षित पशु बीमार, वीडियो की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रटौल गोशाला में संरक्षित पशु बीमार, वीडियो की वायरल
विज्ञापन
- सूखा चारा खिलाने का भी आरोप, लोगाें ने पशुओं का उपचार कराने की मांग उठाई
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे की गोशाला में संरक्षित पशुओं के बीमार होने व सूखा चारा खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। युवकों ने पशुओं का ठीक से उपचार नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
लहचौड़ा निवासी अंकित शर्मा, ऋषभ शर्मा, मनी शर्मा ने गोशाला में संरक्षित पशुओं को बीमार और सूखा चारा खाते हुए देखा तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उन्होंने डीएम सहित अन्य कई अधिकारियों को वीडियो भेजकर गोशाला की स्थिति के बारे में बताया। आरोप है कि पांच दिन से दो गोवंश बीमार हैं और उपचार नहीं किया जा रहा है। इससे गोवंश की हालत बिगड़ती जा रही है। वहीं, ईओ विरज सिंह त्रिपाठी ने कहा कि युवकों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं और पशुओं का समय से उपचार कर हरा चारा दिलाया जा रहा है।
एसडीएम ने किया गोशाला व रैन बसेरे का निरीक्षण
रटौल। एसडीएम ज्योति शर्मा सोमवार को रटौल नगर पंचायत पर पहुंचीं और वहां बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की एक बैनर कस्बे के बाहर लगाया जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रैन बसेरे की जानकारी हो सके। इसके बाद गोशाला में जाकर व्यवस्था देखी। उन्होंने संरक्षित पशुओं को हरा चारा देने, तिरपाल लगाने व गर्म पानी देने के निर्देश दिए। साथ ही पशुओं का समय से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ विरज सिंह त्रिपाठी, चेरमैन जुनैद फरीदी, बाबर, रियाज, महबूब मौजूद रहे।