{"_id":"65303a62d11e49282d0337d4","slug":"animal-hospitals-will-be-built-in-pilana-and-khwaja-nangla-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6362-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिलाना और ख्वाजा नंगला में बनेंगे पशु अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिलाना और ख्वाजा नंगला में बनेंगे पशु अस्पताल
विज्ञापन
बागपत। पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में 80 लाख रुपये से पशु अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। पशु पालन विभाग की ओर से अस्पताल जर्जर होने पर निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
शासन से अस्पताल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव के पशु अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। विभाग की ओर से काफी समय से अस्पताल के भवन का निर्माण कराने की मांग की जा रही है। विभाग की ओर से दोनों अस्पताल का निर्माण कराने के लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन से अस्पताल का निर्माण कराने के लिए मंजूरी दे दी है और बजट भी जारी कर दिया है। अब विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर छोड़कर अस्पतालों का निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
-- --
कई गांव के पशुपालकों को मिलेगा फायदा
पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में पशु अस्पताल का निर्माण होने पर कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। पिलाना गांव में अस्पताल का निर्माण होने से पिलाना के अलावा सैदपुर, औगटी, रोशनगढ़ सहित कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। इसी तरह ख्वाजा नंगला गांव में अस्पताल का निर्माण होने से शेरपुर लुहारा, शबगा, बाछौड़, सिनौली सहित कई गांव के पशुपालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
शासन ने पिलाना और ख्वाजा नंगला गांव में पशु अस्पताल का निर्माण कराने के लिए 80 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। जल्द ही दोनों अस्पतालों का निर्माण शुरु कराया जाएगा। - डॉ रमेश चंद्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी