{"_id":"6371375f21cae316f756f0e2","slug":"animal-hospital-in-begumabad-garhi-has-no-staff-for-ten-years-baghpat-news-mrt6134867169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमाबाद गढ़ी में पशु अस्पताल में दस साल से नही हुई स्टाफ की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमाबाद गढ़ी में पशु अस्पताल में दस साल से नही हुई स्टाफ की नियुक्ति
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय में दस साल से ताला लटका है। ग्रामीणों को पशुओं का इलाज कराने के लिए निजी चिकित्सकों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार चिकित्सक की नियुक्ति कराने की मांग की जा चुकी है मगर समस्या जस की तस है।
गांव में दस साल पहले राजकीय पशु अस्पताल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है। अस्पताल शुरू न होने से पशुपालकों को पशुओं का इलाज कराने के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पशुपालन विभाग से अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की जा चुकी है, मगर ऐसा नहीं हुआ।
पशुपालकों को उठानी पड़ रही परेशानी
अस्पताल शुरू न होने से बेगमाबाद गढ़ी के अतिरिक्त मांगरौल, रहतना, शाहजहांपुर गांव के पशुपालकों को पशुओं का इलाज कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
कई बार की जा चुकी है मांग
चिकित्सालय शुरू कराने के लिए कई बार पशुपालन विभाग से मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- ब्रजवीर सिंह, ग्राम प्रधान
अस्पताल शुरू न होने से पशुपालकों को निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने के लिए विवश करना पड़ रहा है।-पप्पू मुखिया, रहतना
अस्पताल शुरू न होने से कई गांव के पशुपालकों को परेशानी हो रही है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।-रवींद्र त्यागी, मांगरौली
पशुपालन विभाग में चिकित्सकों व स्टाफ की कमी है। इस बारे में शासन को अवगत कराया जा चुका है। चिकित्सक व स्टाफ मिलने पर अस्पताल में नियुक्त किया जाएगा।-डॉ. रमेश चंद्र, सीवीओ