फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   angry in saints about Power officials

साधु-संतों में विद्युत अफसरों के प्रति गुस्सा

Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
angry in saints about Power officials
बृहस्पतिवार को बालाजी आश्रम डूंडाहेड़ा में विद्युत निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बालाजी आश्रम के संस्थापक भैया दास महाराज ने आश्रम में साधु संतों के साथ प्रदर्शन कर कहा  विद्युत निगम के अधिकारी नेताओं से उन पर फैसला कराने के लिए दबाव बनवा रहे हैं, लेकिन वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो वह शिवरात्रि के बाद आंदोलन छेडे़ंगे। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ग्राम डूंडाहैडा स्थित बालाजी आश्रम के संस्थापक भैया दास महाराज ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था विद्युत निगम के एसडीओ एवं जेई ने उनके आश्रम के त्रुटि पूर्ण बिल को ठीक कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगा था। 
विज्ञापन


साथ ही एसडीओ अपने घर पर थे और एसडीओ को आश्रम में बंधक बनाने की झूठी सूचना पुलिस को देकर उन्हें बदनाम किया। इससे उन्हें ठेस पहुंची। बृहस्पतिवार को भैया दास महाराज ने आश्रम पर साधु संतों के साथ एकत्र होकर प्रदर्शन कर कहा विद्युत निगम के अधिकारी कुछ नेताओं से समझौते के लिए उन पर दबाव बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो  उन्हें मंजूर नहीं है। वह कार्यवाही कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा शिवरात्रि के बाद निगम के अधिकारियों के खिलाफ साधु संत एकत्र होकर उग्र आंदोलन छेडे़ंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। दूसरी तरफ एसडीओ वैभव हजैला ने कहा उन्होंने न तो किसी से रिश्वत मांगी है और न ही किसी से समझौते के लिए कोई दबाव डलवाया। आश्रम के बिजली के बकाया की वसूली जरूर होगी।  

विद्युत निगम की टीम को धमकी 
छपरौली। मुकंदपुर गांव में ऊर्जा निगम की टीम द्वारा खींची जा रही एलटी लाइन का लोगों ने विरोध किया। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां हंगामा हो गया। इस मामले में छपरौली थाना में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।  

ऊर्जा निगम के जेई जितेंद्र कुमार ने छपरौली थाने में दी तहरीर में बताया  वे 26 जुलाई को मुकंदपुर गांव में टीम के साथ विद्युत की एलटी लाइन खिंच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके पास पहुंचे और उन्होंने विद्युत लाइन खिंचने से मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां हंगामा हो गया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


थाना प्रभारी रणवीर यादव का कहना है कि इस मामले में मुकंदपुर गांव के महिपाल पुत्र मलखान, सुनील पुत्र महिपाल, धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह, कृष्ण पुत्र रघुवीर, संदीप पुत्र हरवीर, अनिल पुत्र सत्यवीर, संदीप पुत्र करतार सिंह, ब्रहमपाल पुत्र जगवीर के खिलाफ के खिलाफ दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed