फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry farmers furious due to non-receipt of slips

पर्चियां न भेजने पर भड़के किसान, मिल में हंगामा

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers furious due to non-receipt of slips
बड़ौत। बीते 15 दिन से गन्ना पर्चियां न मिलने के विरोध में सिनौली, बावली, नंगला, बरवाला, लुहारा मलकपुर, बावली समेत अन्य कई गांवों के किसानों ने रविवार को मलकपुर चीनी मिल पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। उनकी मिल कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में जानकारी पाकर पहुंचे मिल के महाप्रबंधक ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बीते 15 दिन से पर्चियां न आने के कारण खेत से गन्ने की छिलाई शुरू हो गई है। ऊपर से गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। कई बार मिल प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का हल करने की बजाय अनसुना कर रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। वहीं, चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित रूप से पर्चियां भेजने की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। जिसका जिम्मेदार मिल व जिला प्रशासन होगा। सूचना पाकर मिल के महाप्रबंधक विपिन चौधरी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर शांत किया। प्रदर्शनकारियों में किसान पप्पन प्रधान, विपिन पूनिया, रोहित, राजू पहलवान, संदीप, अमित, रवींद्र मुखिया, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed