फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angered by the beating, workers did not repair the pipeline; 300 families left longing for water.

Baghpat News: पिटाई से नाराज कर्मियों ने पाइपलाइन नहीं की ठीक, पानी को तरस गए 300 परिवार

Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating, workers did not repair the pipeline; 300 families left longing for water.
बागपत। शहर की कोर्ट रोड पर शनिवार को पाइपलाइन ठीक करने गए नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मी की पिटाई कर दी गई। इस घटना के बाद कर्मी काम छोड़कर चले गए, जिससे पाइपलाइन ठीक नहीं हो पाई। मारपीट के कारण करीब तीन सौ घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को पड़ोसियों के सबमर्सिबल और सरकारी हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन


कोर्ट रोड पर गली नंबर दो में शनिवार सुबह पाइपलाइन लीक होने की शिकायत पर नगर पालिका के कर्मी योगेश, इस्लाम, रवि, अहसान और सुभाष आदि ठीक करने पहुंचे थे। जिन्होंने पाइपलाइन का कनेक्शन देखने के लिए गली में गड्ढे की खोदाई कर दी। कर्मी योगेश ने आरोप लगाया कि तभी आसपास रहने वाले पांच-छह युवक वहां आए और गड्ढे की खोदाई करने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर में भारी हथियार मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


साथियों ने बीच-बचाव कराया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद पालिका के कर्मी गड्ढे को खुला छोड़कर चले गए। रवि, आकाश, सोनू आदि ने बताया कि पाइपलाइन लीक होने के कारण शनिवार शाम और रविवार सुबह कोर्ट रोड पर गली नंबर एक से पांच के घरों की पेयजल आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। फोन कर नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन ठीक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज, घर नहीं मिले आरोपी

नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मी योगेश ने मारपीट करने के मामले में अज्जू, मुन्ना, चाहत और तीन अज्ञात पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थीं, लेकिन आरोपी नहीं मिले।

-पाइपलाइन लीक होने की शिकायत नगर पालिका में की गई थी, जो ठीक नहीं कराई गई। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। -अतुल कुमार, कोर्ट रोड

-पाइपलाइन लीक होने से समस्या बार-बार हो रही है। शनिवार को पालिका के कर्मी पाइपलाइन ठीक किए बिना ही चले गए। जल्द ही पाइपलाइन ठीक कराई जाए। -जयपाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य


वर्जन-

जल निगम के कर्मियों ने गड्ढों की खोदाई कर छोड़ दिया है। इसकी शिकायत पर कर्मियों को भेजकर लाइन ठीक कराई गई। जल निगम के कर्मियों को दिवाली के बाद काम करने के लिए कहा गया है। -हरिलाल पटेल, ईओ नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed