फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angered by father's scolding, class X student commits suicide

पिता की डांट से नाराज दसवीं के छात्र ने आत्महत्या की

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angered by father's scolding, class X student commits suicide
मृतक दिपांशु का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
मलकपुर गांव का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में कक्षा 10वीं के छात्र का शव बुधवार की सुबह खेत में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक स्कूल न जाने पर छात्र को उसके पिता ने डांट दिया था। इसी से नाराज होकर छात्र ने आत्महत्या की है। उधर, छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक छात्र दीपांशु (16) पुत्र अरविंद मलकपुर गांव का रहने वाला था। वह जेपी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक दीपांशु बिना बताए स्कूल से नदारद हो जाता था। इस बात को लेकर मंगलवार को उसके पिता ने उसे डांट फटकार दिया था। इससे नाराज होकर दीपांशु मंगलवार की शाम को ही घर से चला गया। काफी देर बाद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बुधवार की सुबह गांव के ही एक खेत में दीपांशु का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपांशु की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि स्कूल न जाने पर मां-बाप ने दीपांशु को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर छात्र से आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed