फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger of contract employees erupted on various demands

विभिन्न मांगों पर फूटा संविदा कर्मचारियों का गुस्सा

Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anger of contract employees erupted on various demands
एक्सईएन द्वितीय कार्यालय के सामने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बिजरौल रोड स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। मांग पूरी न होने का आश्वासन न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
मंगलवार को समिति पदाधिकारी और सदस्य बिजरौल रोड स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम के अफसर बिना वजह अनावश्यक दबाव बनाने के लिए संविदा कर्मियों को 55 साल से ऊपर बताकर हटा रहे है। तीन संविदा कर्मचारियों को हटा भी दिया गया है, जबकि 15 अन्य संविदा कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है। इससे पूर्व में एसई सहित अन्य अफसरों के साथ बागपत में संपन्न हुई बैठक में 60 साल तक के किसी भी संविदा कर्मचारी को न हटाने पर सहमति बनी थी, अब एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार मनमानी कर रहे है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाराजगी जताई कि जब किसी संविदा कर्मचारी के साथ दुघर्टना हो जाती है तो विभाग उनका साथ नहीं देता। बाद में मांग पूरी न होने का आश्वासन न मिलने पर संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार का कहना था कि बिना वजह किसी को नहीं हटाया जा रहा है, कंपनी से जो लिस्ट आई है, उसी के मुताबिक हटाए गए है। मनमानी और शोषण का आरोप निराधार है। धरने पर जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, धर्मेंद्र, राजीव, विनय, सुभाष, सलीम, सुभाष चन्द, हरेंद्र, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed