फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger among villagers when drain construction stopped

नाला निर्माण रुकने पर ग्रामीणों में रोष

Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers when drain construction stopped
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे पांची गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
नाला निर्माण रुकने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

बागपत। पांची गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को एडीएम से मिले। उन्होंने गांव में पानी की निकासी के लिए कराए जा रहे नाले के निर्माण रुकने पर रोष जताते हुए नाले का जल्द निर्माण कराने की मांग की।

ग्राम प्रधान नासिर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो चुका है। जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण वहां नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। अब बरसात शुरू होने वाली है, जिससे समस्याएं बढ़ जाएंगी। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार को गांव में नाले का निर्माण कराने के लिए कार्य शुरू कराया गया, लेकिन एक जनप्रतिनिधि का फोन जाने पर जेसीबी मशीन लौट गई। जिससे ग्रामीणों में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने एडीएम से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाकर नाला निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान नासिर, मंगल त्यागी, तालिक, इमरान, ताजुलहक, राधेश्याम, दिलशाद, रामकिशन, अबरार, कलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed