फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anganwadi center flourished after two years

आखिरकार दो साल बाद गुलजार हुए आंगनबाड़ी केंद्र, फिर गूंजी बच्चों की किलकारी

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center flourished after two years
बड़ौत। दो साल बाद आखिरकार सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र फिल से गुलजार हो गए हैं। लंबे समय के बाद यहां बच्चों की किलकारी गूंजी। पहले दिन बच्चों को स्वास्थ्य जांच, शिक्षा, टीकाकरण और पोषण की सुविधा प्राप्त हुई। वहीं, बड़ौत व बिनौली में तैनात सीडीपीओ ने निरीक्षण करके केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी व बड़ौत सीडीपीओ सारधा देवी ने बताया कि बीते दो वर्ष में कोरोना की तीन लहर आने की वजह से परिषदीय स्कूलों के बंद होने के शेडयूल के अनुसार ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बार-बार बंद किया गया। तीसरी लहर नियंत्रित होने के बाद बाल विकास विभाग के निदेशक द्वारा जारी निर्देश के पालन में आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं। ये बीते नवंबर से पूर्ण रूप से बंद थे। बताया कि सोमवार सुबह से जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिए गए हैं। इन पर तीन से छह वर्ष की आयु के पंजीकृत बच्चों को किताबों की किट पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। आंगनबाड़ी वर्कर को निर्देश दिए कि वे पंजीकृत बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा देना शुरू करें। पहले दिन कई केंद्रों पर आंगनबाड़ी ने बच्चों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

वहीं, शासन के निर्देश पर फिर से आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं तथा केंद्र पर आने वाले अभिभावकों द्वारा मास्क के इस्तेमाल आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने तथा कोरोना संक्रमण की पहचान, इलाज और रोकथाम के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed