फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anganwadi building development roared in salutation, warned

विकास भवन में गरजीं आंगनबाड़ी, चेतावनी दी

Tue, 13 Sep 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi building development roared in salutation, warned
बागपत विकास भवन में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बागपत । आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने  विकास भवन में मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। मांगों का ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। चेतावनी दी की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले सोमवार को छह ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका विकास भवन में            एकत्र हुई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।  जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा  जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है तब उनका आंदोलन जारी रहेगा। महंगाई के दौर में तीन हजार रुपये से परिवार का पालन-पोषण करना लोहे के चने चबाने के बराबर है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि सीडीओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए, लेकिन उन्हें तो वेतन न के बराबर ही मिल रहा है। इस बार उन्होंने आर-पार की लड़ाई का एलान किया हुआ है। अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे। इस दौरान सुनीता रंगा, शर्मिष्ठा, पूजा, ज्योति, उर्मिला, पूनम, सोनिया, रेनू, सुमन, बिमला, कोमल, बिमलेश, सीमा आदि रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed