फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   anemia found in women

एचआरपी डे पर हाई रिस्क में मिली 22 महिलाओं को दिया गया उपचार

Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
anemia found in women
चआरपी डे पर खेकड़ा पीएचसी पर जांच कराने के लिए लाईन मे लगी गर्भवती महिलाए - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। पीएचसी पर शुक्रवार को आयोजित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे पर चिकित्सकों ने 150 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इनमें 22 चिह्नित महिलाओं को आवश्यक उपचार दिया गया। सभी महिलाओं की कोरोना जांच भी की गई।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सक डॉ. प्रियंका की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 150 गर्भवती महिलाओं की जांच की। सभी का हीमोग्लोबिन आदि के अतिरिक्त कोरोना टेस्ट भी कराया गया। इनमें 22 महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए हाई रिस्क श्रेणी में चयनित किया गया। उनको आवश्यक उपचार के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि तेजी से घटते हीमोग्लोबिन और सेहत की अनदेखी के चलते महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ रही हैं। प्रदेश भर में प्रत्येक एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाएं काल के गाल में समा जाती हैं। गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की स्तर बढ़ाने को 90 दिन के लिए 180 आयरन टेबलेट्स दी जाती हैं। दरअसल, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में हीमोग्लोबिन का स्तर पांच से कम रह जाता है, जबकि महिलाओं में 10 से 12 का स्तर होना चाहिए। बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। लापरवाही की वजह से वह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ जाती हैं। इस मौके पर डा. प्रियंका कंसाना, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ. सोनल, स्टाफ नर्स दिव्या, प्रिया राज, आरिफा, तबस्सुम, वार्ड आया लक्ष्मी, एलटी नफीस खान, मनोज कुमार, सतीश, गौरव भारद्वाज, आशेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed