फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An outcry over seeing four bodies together

एक साथ चार शव देखकर मची चीत्कार

Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
An outcry over seeing four bodies together
बड़ौत सीएचसी में मृतक के परिवार से जानकारी लेते एसओ हेमेन्द्र बालियान - फोटो : BAGHPAT
एक साथ चार शव देखकर मची चीत्कार
विज्ञापन

साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करता था कपिल, उसका भाई धर्मेंद्र निजी कंपनी में था कर्मचारी
रविवार की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त भी साथ आ गए थे, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला (बागपत)। मामा के घर सगाई की खुशियों में शामिल होकर हंसी-खुशी लौट रहे दोस्तों पर मौत ने झपट्टा मारा। एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। एक घर के दो चिराग बुझे तो गम का पहाड़ टूट गया। गमजदा परिजन दिल्ली से रात में ही बड़ौत पहुंच गए। एक साथ चार लाशें देखकर हर किसी का दिल रो उठा।
एडवोकेट कपिल कुमार दिल्ली के साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले अपने भाई धर्मेंद्र के साथ शामली में मामा के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। दोनों भाइयों में आपस में भी दोस्ती जैसा रिश्ता था। एकसाथ पांच दोस्त चलने के लिए राजी हो गए। लेकिन लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। दो सगे भाइयों की मौत के बाद उनके घर में तीसरा एक भाई रह गया है।
विज्ञापन

लाशें देख बेसुध हो गया नरेश कुमार
पुलिस मृतकों के शव और घायल नरेश कुमार को लेकर बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। देर रात एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार भी सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। नरेश कुमार ने जैसे ही चार दोस्तों की लाश एक साथ देखी, वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी से मिले नंबरों से किया संपर्क
गाड़ी में मिली डायरी की मदद से पुलिस की परिजनों से बात हो सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही वह रात में बड़ौत पहुंच गए।
कार के उड़ गए परखचे
तेज गति से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसा होते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। क्षतिग्रस्त आई-20 कार के पीछे चल रहे वाहन भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed