{"_id":"66ba052b942e4e9798045afc","slug":"an-old-man-died-by-drowning-after-slipping-and-falling-into-a-pond-baghpat-news-c-28-1-bag1001-116691-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पैर फिसलने से तालाब में गिरे बुजुर्ग की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पैर फिसलने से तालाब में गिरे बुजुर्ग की डूबकर मौत
विज्ञापन
-पिलाना गांव का मामला, घंटों रेस्क्यू के बाद तालाब से बाहर निकाला शव
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। पिलाना गांव में सोमवार दोपहर बुजुर्ग जयपाल वाल्मीकि (65) पैर फिसलने से तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहां पहुंची अग्निशमन की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
पिलाना गांव का रहने वाला बुजुर्ग जयपाल वाल्मीकि पिछले आठ माह से लकवाग्रस्त है, जो घर से थोड़ी दूर पैदल घूमने चला जाता था। सोमवार दोपहर बुजुर्ग जयपाल वाल्मीकि घूमता हुआ गांव के ही तालाब के किनारे पर पहुंच गया। जहां पैर फिसलने से बुजुर्ग तालाब में गिर गया। लोगों ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। बताया कि जयपाल के दो बेटे और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।