{"_id":"66a02d34772ba160d60f2424","slug":"ambulances-and-bike-squads-will-be-stationed-on-kanwar-routes-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-115871-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस व बाइक दस्ता रहेगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस व बाइक दस्ता रहेगा तैनात
Wed, 24 Jul 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ मेला शुरू होते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. तीर्थलाल ने डॉक्टरों, फार्मासिस्ट व चालकों की ड्यूटी कांवड़ मार्गों पर लगा दी है। स्वास्थ्य कर्मी 25 जुलाई से तीन अगस्त मार्गों पर तैनात रहेंगे।
कांवड़ मार्गों की जिम्मेदारों स्वास्थ्य कर्मियों को सौंप दी है। 31 जुलाई से तीन अगस्त तक लगाया गया है। बरनावा पुलिस चौकी मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरामहादेव, बालैनी मोड़, हिंडन नदी, पुरामहादेव मंदिर के अंदर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा, उपकेंद्र कान्हड़, बस स्टैंड पुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर बराल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजरौल, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी बड़ौत, संजय मूर्ति बाजार बड़ौत, स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां, गौरीपुर मोड, पुलिस चौकी बरनावा, गल्हैता, चिरचिटा, मवीकलां, हरियाखेड़ा, कमाला, कैडवा, बुढ़सैनी में, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
इन स्थानों पर 24 घंटे एंबुलेंस रहेगी। वहीं कई मार्गों पर बाइक एंबुलेंस दस्ता को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो 25 जुलाई से तीन अगस्त तक मार्गों पर घूमकर 24 घंटे कांवड़ियों को उपचार देंगे।
विज्ञापन
- एंबुलेंस की हुई जांच
कांवड़ मेले को देखते हुए एंबुलेंस प्रभारी पवन चौधरी ने सभी एंबुलेंस की जांच कराई, जो सही मिलीं। उन्होंने सभी चालकों को निर्देश दिए कि सभी चालक कांवड़ मेले को लेकर गंभीरता से ड्यूटी करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। मेला काफी संवेदनशील है। लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।