फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Exclusive: 10 bigha land of former Pakistan President Pervez Musharraf brother seized in Baghpat

Exclusive: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई की जमीन जब्त, अब होगी नीलामी, ये है पूरा मामला

Wed, 01 May 2024 01:18 AM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2024 01:18 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत जनपद में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई की 10 बीघा जमीन जब्त कर ली गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।  

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: 10 bigha land of former Pakistan President Pervez Musharraf brother seized in Baghpat
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिवार का जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ की बागपत के कोताना में करीब दस बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति निदेशाल्य ने जब्त कर लिया है। अब उस जमीन की नीलामी कराई जाएगी। इसके साथ ही रटौल व टांडा में मौजूद शत्रु संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे सभी को एक साथ नीलाम किया जा सके।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ के पिता मुशर्रफुद्दीन और माता बेगम जरीन कोताना गांव की रहने वाली थीं। कोताना में दोनों की शादी हुई थी। वह वर्ष 1943 में दिल्ली जाकर रहने लगे थे, जहां परवेज मुशर्रफ व उनके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ का जन्म हुआ था। 

विज्ञापन

उनका परिवार वर्ष 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाकर बस गया था। मगर दिल्ली के अलावा उनके परिवार की हवेली व खेती की जमीन कोताना में मौजूद थी। इसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन बेच दी गई तो उनके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ की करीब दस बीघा खेती की जमीन बच गई। कोताना की हवेली उनके चचेरे भाई हुमायूं के नाम दर्ज हो गई थी। परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ की जमीन को शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था, जिसको अब जब्त करने की कागजी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जमीन का सर्वे किया गया, जिससे उसको नीलाम करने की तैयारी है।

शत्रु संपत्ति निदेशालय से हो रही कार्रवाई
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई डा. जावेद मुशर्रफ की जमीन को लेकर पूरी कार्रवाई लखनऊ से शत्रु संपत्ति निदेशालय से चल रही है। निदेशालय से पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह टीम के साथ कुछ दिन पहले कोताना पहुंचे और वहां का सर्वे किया। इसमें अब भू-लेख विभाग की टीम को लगाया गया, जो उसके पूरे कागजात तैयार करने में लगे हुए हैं। परवेज मुशर्रफ के पूर्वज जिसमें रहते थे, वह कभी बहुत बड़ी हवेली थी। अब हवेली की दीवार अभी बची है और सीढ़ी भी दिखाई देती हैं।

विज्ञापन

टांडा व रटौल की शत्रु संपत्ति का भी सर्वे होगा
कोताना के साथ ही टांडा व रटौल में भी शत्रु संपत्ति है और इन सभी जगह करीब 46 गाटा नंबर शत्रु संपत्ति में शामिल है। इन सभी जगह की शत्रु संपत्ति का सर्वे कराया जाएगा, जिस उसके बाद नीलाम किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Meerut: अरुण गोविल की एक्स पर डिलीट पोस्ट ने खलबली मचाई, विपक्षी बोले-किसका दोहरा चरित्र सामने आया?

शत्रु संपत्ति निदेशालय की टीम यहां सर्वे कर रही है। कोताना की शत्रु संपत्ति को लेकर काफी कागजी कार्रवाई हो चुकी है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद निदेशालय स्तर से शत्रु संपत्ति की नीलामी की जाएगी। - पंकज वर्मा, एडीएम

यह भी पढ़ें: Sorry...मुझे माफ कर देना: पत्नी का गला काटा, फिर मां को दी दर्दनाक मौत, क्यों रंगे खून से हाथ? उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed