फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Altar loyalty today, devotees are chanting 1.25 lakh mantras

Baghpat News: वेदी निष्ठापन आज, भक्त कर रहे सवा लाख मंत्रों का जाप

Sun, 21 May 2023 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Altar loyalty today, devotees are chanting 1.25 lakh mantras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में वेदी निष्ठापन के लिए भक्तांबर पाठ और सवा लाख मंत्रों के जाप का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने रविवार को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हाेकर भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।

छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री वसुनंदी महाराज की अनुमति से सोमवार को वेदी निष्ठापन होना है। इसके लिए मंदिर में सवा लाख मंत्रों के जाप के साथ ही भक्तांबर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु रोजाना मंदिर में मंत्रों का जाप कर रहे हैं। रविवार सुबह सात बजे नित्य-नियम पूजा-अर्चना के साथ भक्तांबर पाठ और मंत्रों का जाप शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों ने मंत्रों के जाप के साथ ही भगवान शांतिनाथ की महाआरती की। भगवान को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे। मंदिर परिसर श्रीजी के जयकारों से गूंजता रहा। भक्त मंत्रों का जाप और भक्तांबर पाठ कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान में राजकुमार जैन, सुनील जैन, नमन जैन, आयुष जैन, संयम जैन, विकास जैन, प्रिंस जैन, कमल जैन, जिनेश जैन, वैभव जैन, योगेंद्र जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed