फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allocation of food grains not done on time, ration distribution stopped

समय पर नहीं हुआ खाद्यान्न का आवंटन, राशन वितरण रुका

Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allocation of food grains not done on time, ration distribution stopped
अंतिम तिथि तक चलता रहा गोदामों से खाद्यान्न का उठान
विज्ञापन

जिले की 403 दुकानों में 370 दुकानों पर ही राशन का वितरण हो सका
33 दुकानों पर एक भी कार्डधारक को नहीं हो सका राशन का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में समय से खाद्यान्न का आवंटन न होने के कारण संपूर्ण राशन कार्डधारकों का खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका है। वितरण की अंतिम तिथि तक भी दुकानों के लिए राशन का उठान होता रहा। अंतिम दिन 403 दुकानों में से 370 दुकानों पर ही राशन का वितरण हो सका। 33 दुकानों पर एक भी उपभोक्ता को राशन का वितरण नहीं हो पाया। इन दुकानों के उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि के उपरांत राशन का वितरण किया जाएगा।
शासन ने माह में दो बार निशुल्क राशन वितरण के निर्देश दिए थे। प्रथम चरण में 12 से 20 दिसंबर तक और दूसरे चरण में 25 से 31 दिसंबर तक राशन वितरण के निर्देश दिए गए थे। जिले में समय पर खाद्यान्न का आवंटन न होने के कारण समय पर उठान नहीं हो पाया। इससे वितरण की अंतिम तिथि तक जिले में शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं हो पाया है। खाद्य विभाग के गोदामों से शुक्रवार को भी राशन का उठान चलता रहा। खाद्यान्न मिलने में देरी होने के कारण 403 राशन की दुकानों में से 33 दुकानों पर राशन का वितरण भी शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे होना था वितरण
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को एक यूनिट यानि पांच किलो राशन (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) का वितरण किया जाना था।
----
इन दुकानों पर नहीं शुरू हुआ राशन वितरण
बिनौली ब्लॉक की 24, अमीनगर सराय की छह और छपरौली ब्लॉक की तीन दुकानों पर शुक्रवार को राशन का उठान किया गया। उठान न होने के कारण इन दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई के गोदामों से जिले में देरी से राशन का आवंटन किया गया। देरी से राशन मिलने के कारण 33 दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो पाया। इन दुकानों के उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि के उपरांत राशन का वितरण किया जाएगा। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed