फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegations of recovery in DIOS office, outrage among teachers

डीआईओएस कार्यालय पर हो रही लूट-खसौट से शिक्षकां में आक्रोश व्याप्त

Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegations of recovery in DIOS office, outrage among teachers
बड़ौत के जेवी कॉलेज में पत्रकारों को जानकारी देते वीरेन्द्र सिंह व अन्य। - फोटो : BARAUT
डीआईओएस कार्यालय में वसूली का आरोप, शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें सातवें वेतनमान व वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया। इस दौरान आगामी सात मार्च को डीआईओएस कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह व संचालन मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने किया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहंी किया जाएगा। उन्होंने डीआईओएस ओमदत्त की कार्यशैली की सराहना की, लेकिन कार्यालय में तैनात कर्मियों की शिक्षक विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई। कहा कि मृतक आश्रितों से नियुक्ति के लिए वसूली की जा रही है। विधान परिषद में काम रोको प्रस्ताव के जरिए शिक्षक, विधायकों ने शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से राजकीय इंटर व हाईस्कूल के शिक्षकों से वेतन भुगतान कराने के लिए अनुदान जारी कराई थी लेकिन अब तक उन्हें वेतन भुगतान नहीं मिला है। कहा कि नई पेंशन योजना में सम्मिलत शिक्षिकों की कटौती का लेखा-जोखा भी शिक्षकों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। दो वर्षों में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने तथा बढ़ी महंगाई व बोनस का भुगतान भी बिना वजह लटका रखा है। बैठक मेें संरक्षक इन्द्रपाल सिंह, पंकज शर्मा, सत्यवीर सिंह, पंकज शर्मा व मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed