{"_id":"657e0687b5fe15955c0eef33","slug":"allegation-of-illegal-extortion-in-the-name-of-checking-uproar-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4876-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। कमाला व गांवड़ी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और गांव में चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहसील में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चेकिंग के नाम पर अवर अभियंता विशाल सिंह उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि कोई उपभोक्ता इसका विरोध करता है तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएं जा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि अवर अभियंता पहले बावली गांव में तैनात थे। उनके खिलाफ ग्राम प्रधान के अलावा उपभोक्ताओं ने भी अवैध उगाही की शिकायत एसई सहित ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों को की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने मामला बढ़ता देख जेई को वहां से हटाकर हमारे गांव में तैनात कर दिया, लेकिन यहां भी जेई चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। यदि जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सोनू, जितेन्द्र, सच्चेराम, सत्यवीर, जसवीर, मंशा, रोहित, राजबीर, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जेई विशाल कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि फिलहाल गांव में कोई चेकिंग अभियान नहीं चल रहा है। जो शिकायत की जा रही है, वह झूठी है।